- इस बात पर ईमान कि इस समय जन्नत एवं जहन्नम दोनों मौजूद हैं।
- ग़ैब तथा अल्लाह और उसके रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की बताई हुआ हर बात पर ईमान रखना वाजिब है।
- अप्रिय चीज़ों के सामने आने पर धैर्य रखने का महत्व, क्योंकि इन्हीं को पार करके जन्नत तक पहुँचा जा सकता है।
- हराम चीज़ों से बचने का महत्व, क्योंकि इन्हीं का रास्ता जहन्नम की ओर ले जाता है।
- अल्लाह ने जन्नत को अप्रिय चीज़ों तथा जहन्नम को ख़्वाहिशात से घेर दिया है और यही तक़ाज़ा है दुनिया के जीवन में परीक्षा तथा आज़माइश का।
- जन्नत का रास्ता मुश्किल है और इसके लिए धैर्य तथा कठिनाइयों से गुज़रने की ज़रूरत होती है, जबकि जहन्नम का रास्ता ख़्वाहिशों एवं मन-मोहक चाज़ों से घिरा हुआ है।