- भरोसा अल्लाह पर रखना चाहिए। क्योंकि भलाई वही लाता है और बुराई से वही बचाता है।
- अपशगुन लेने की मनाही। अपशगुन लेने का मतलब यह है कि किसी चीज़ का बुरा शगुन लेकर इन्सान किसी काम को रोक दे।
- अच्छा शगुन लेना मना नहीं है। यह अल्लाह से अच्छा गुमान रखने के दायरे में आता है।
- हर चीज़ अल्लाह, जो अकेला है और उसका कोई साझी नहीं है, के निर्णय एवं लिखे के अनुसार होती है।